ख्वाहिशों का क्षितिज असीम है |
कल्पनाओँ का विराट सैलाब है ||
कभी , अनकही अधूरी ख्वाहिशों का जाल |
तो कभी , गवाक्ष खोल उडान भरती हसरतो का अंदाज ||
कभी ,नव जीवन सृजन की पल्लवित अभिलाषाएँ |
तो कभी ,मानवता के ध्वँस को उन्मुख ख्वाहिशें|
कभी ,अभीष्ट पर कुर्बान होने की तमन्ना |
तो कभी ,अन्तः ज्वाला से तपित दग्ध कामना ||
कभी ,प्रणय रागिनी की अलौकिक धारा से स्पंदित अभिलाष |
तो कभी ,चिर विरही मिलन की आकुल तृषा||
कभी ,काल्पनिक स्वर्ग की ख्वाहिश |
तो कभी ,मन के खंडहर की प्रदक्षिणा की गुज़ारिश||
कभी ,शून्य से शिखर तक उत्थान की कामना |
तो कभी ,धूमिल स्वप्न पतन की कंपित आशंका ||
कभी ,अति सूक्ष्म निराकार निर्मल आनंदित ख्वाहिशें |
तो कभी ,बंधन विहीन विहंगम फरमाइशें ||
कभी ,शैशव के सपने.व् मदमाते यौवन की ख्वाहिशें |
तो कभी ,कर्तव्य कर्म से बंधन मुक्त होने की हसरते ||
कभी ,मृगतृष्णा से भ्रमित संचित आकांक्षाये |
तो कभी ,कटु सत्य से प्रेरित अभिलाषाएँ ||
आरम्भ बिंदु है ख्वाहिशों का ,
मनुज के प्रथम खोलते लोचन मे|
और हुलसती है ,प्राणहंत होने तक ||
ख्वाहिशे चिरन्तर आस की स्फुलिंग है |
इसलिए, ख्वाहिशों का क्षितिज असीम है ||
Nicely composed with beautiful words
LikeLiked by 2 people
Thank you
LikeLiked by 1 person
Very beautifully written!
Hope this boundless horizon of wishes may find peace and solace!!!😃😊
LikeLiked by 2 people
Thank u for your appriciation🙏🙏🙏
LikeLiked by 1 person
ख्वाहिशों का क्षितिज असीम है।यही हमें उड़ना सिखाती है।बहुत ही खूबसूरत कविता एवं शब्द।
LikeLiked by 1 person
बहुत बहुत शुक्रिया आपका ,👏🏻👏🏻🙏
LikeLiked by 1 person
बहुत सुन्दर रचना।
LikeLiked by 1 person
आभार आपका पसंद करने के लिए 👏🏻👏🏻😊
LikeLike
Welcome
LikeLiked by 1 person
beautifully written?..reality of life😊👍👌
LikeLiked by 1 person
Thank u for your appriciation👏🏻🙏🙏
LikeLike
pleasure all mine…😊
LikeLiked by 1 person
कभी ,शून्य से शिखर तक उत्थान की कामना
तो कभी ,धूमिल स्वप्न पतन की कंपित आशंका
Very Beautiful & inspirational💐😊
LikeLiked by 2 people
Thank you so much for your kind words of appreciation
LikeLiked by 1 person
My Pleasure ma’am♥
LikeLiked by 2 people
Your Hindi is so beautiful. The best part you don’t mix Urdu words in Hindi poem. This is such a beautiful poem on hope
LikeLiked by 2 people
Thank you so much for such a nice comment, i’m glad to read your warm words!
LikeLiked by 1 person
My pleasure 😇 always
LikeLiked by 1 person
अति सुन्दर
LikeLiked by 2 people
आभार आपका पसंद करने के लिए🙏🏻🙏🏻🙏🏻
LikeLike
बहुत सुंदर 💐
LikeLiked by 1 person
आभार आपका पसंद करने के लिए 🙏🏻🙏🏻🙏🏻
LikeLiked by 1 person
Pleasure😊
LikeLiked by 1 person
सुंदर रचना . आपकी उच्च कोटि की हिंदी मुझे अच्छी लगी .
LikeLiked by 1 person
आभार आपका , पसन्द करने के लिये
LikeLiked by 1 person
बहुत सुंदर रचना।
LikeLiked by 1 person
Dhanyawad
LikeLike